गुरुवार, 18 दिसंबर 2014

अंग्रेजी कहावते - हिन्दी भावार्थ-9 - English Proverbs with Hindi meanings


  • Man is truly himself when he’s alone.
    जब व्यक्ति अकेला होता है तो सही तौर से अपने आप में होता है।
  • Man wasn’t Born to suffer but to carry on.
    मनुष्य की उत्पत्ति कष्ट सहने के लिये नहीं बल्कि आगे बढ़ने के लिये हुई है।
  • Many hands make light work.
    कई हाथ मिलकर काम को आसान बना देते हैं।
  • Measure twice, cut once.
    काटने के पहले दो बार नापो।
  • Mirrors do everything we do, but they cannot think for themselves.
    आईना हर वो काम करता है जो हम करते हैं किन्तु वह सोच नहीं सकता।
  • Misery loves company.
    दुर्भाग्य साथ देने को पसंद करता है।
  • Missing the wood for the trees.
    एक पेड़ के लिये पूरा जंगल मत गवाँवो।
  • Money makes the world go around.
    धन पूरी दुनिया को घुमाता है।
  • Money talks.
    धन बोलता है।
  • Money cannot buy happiness.
    धन से खुशी नहीं खरीदी जा सकती।
  • Money cant buy everything, but everything needs money.
    धन से प्रत्येक वस्तु नहीं खरीदी जा सकती किन्तु प्रत्येक वस्तु के लिये धन की आवश्यकता होती है।
  • Nature, time, and patience are three great physicians.
    प्रकृति, समय और धीरज सबसे अच्छे चिकित्सक हैं।
  • Necessity is the mother of all invention.
    आवश्यकता आविष्कार की जननी है।
  • Never judge the book by its cover.
    किसी पुस्तक का आकलन कभी भी उसकी जिल्द देख कर मत करो।
  • Never put off till (until) tomorrow what you can do today.
    आज का काम कल पर मत छोड़ो।
  • Never let the right hand know what the left hand is doing.
    बाँया हाथ क्या कर रहा है यह दाँया हाथ को कभी मत जानने दो।
  • Never lie to your Doctor.
    अपने डॉक्टर से कभी झूठ मत बोलो।
  • Never lie to your lawyer.
    अपने वकील से कभी झूठ मत बोलो।
  • No money, no justice.
    धन नहीं है तो न्याय भी नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें